*गहमर।कोतवाली के बारा गांव गंगा नदी के पास मिला 25 वर्षीयअज्ञात युवती का शव ,हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस**

GR news network रिपोर्टर महेशानंद। श्रीवास्तव
गाजीपुर।गहमरकोतवाली क्षेत्र के बारा गांव पश्चिम हुज़रा नाला के पास गंगा नदी के तट पर एक युवती का शव मिला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने शव मिलने के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर गहमर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह कुछ लोग बारा गांव के हुज़रा के पास गंगा नदी किनारे टहलने के लिए गए थे , तभी उन्होंने युवती का शव देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गईं और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृत युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती का पहनावा यह संकेत देता है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की सदस्य हो सकती है। उसका शव गंगा नदी के पास मिला, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेका गया हो। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए और वह पिंक रंग की फूल जैकेट तथा काले रंग का लोवर पहनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिन्होंने शव से संबंधित जरूरी साक्ष्य इकठ्ठा किए। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो हुआ है, और लोग इस हत्या कांड को लेकर तरह -तरह के अटकलें लगा रहे है। गहमर कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि बारा गांव के समीप मठिया हुज़रा के पास गंगा नदी के तट पर लगभग 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।







