
आप पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

” नई दिल्ली 4 अक्टूबर lआम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उनके घर आज सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हुई थी। बताया जा रहा है, करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे थे। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं।

दूसरी तरफ ED की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस केस में 1000 रेड पड़ चुकी हैं। संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ईडी, सीबीआई और जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी।”
“हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (भाजपा) सरकार है उधर छापेमारी नहीं होती






