♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: गंगा स्‍नान करते समय महिला सहित सात बालिकाएं डूबी, तीन की मौत, चार बचाई गईं*

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। करंडा ब्‍लाक के अमवा गंगा घाट पर रामजनपुर निवासी महिला सहित छह लड़कियां गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चली गयी। खेत में परवल की बुआई कर रहा बलराम निषाद ने महिला सहित चार लोगों को बचा लिया लेकिन तीन लड़कियां डूब गयी। तीनों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमजनपुर निवासी तीन युवतियां पुनम 19 वर्ष पुत्री रामबचन यादव, रोली 16 वर्ष पुत्री राजदेव यादव, खुशी 12 वर्ष पुत्री बबलू यादव निवासी उधरनपुर सहित करीब सात महिलाएं जो सुबह छह बजे गंगा स्नान के लिए अमवा घाट पर पहुंची। स्‍नान करते समय अचानक गहरे पानी में चली गयी, एक-दूसरे का बचाने के चक्‍कर में सातों डूबने लगी। पास के खेत में परवल की बुआई कर रहा बलराम निषाद ने महिला सहित चार लोगों को बचा लिया। लेकिन पुनम, रोली और खुशी गहरे पानी में डूब गयी। डूबने की खबर लगते ही बड़ी तादात में लोग गंगा घाट पर पहुंच गये और डायल- 112 पर फोन किया। स्‍थानीय गोताखोरों ने पुनम, रोली और खुशी का शव गहरे पानी से निकाल लिया। खबर लगते ही मौके पर नायब तहसीलदार और करंडा एसओ पहुंच गये हैं। करंडा थानाध्‍यक्ष ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि तीनों लड़कियों का शव बरामद हो गया है। आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]