♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिशन शक्ति फेज 5.0′ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में भव्य समारोह का आयोजन; महिला पुलिसकर्मी, CWC(बाल कल्याण समिति) के सदस्य,एनजीओ कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे हुए सम्मानित ।*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

* गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.04.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष जनपद गाजीपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न अवसरों पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं/ पुलिस कर्मियों सहित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न नागरिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई गाजीपुर पुलिस द्वारा किया गया ।
* अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.04.2026 को *पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा* के कुशल निर्देशन में डॉ0 राकेश कुमार मिश्र (अपर पुलिस अधीक्षक, नगर), श्री अतुल कुमार सोनकर (अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण),श्री शेखर सेंगर (क्षेत्राधिकारी नगर),CWC एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स का विशेष पर्यवेक्षण रहा। मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों, CWC के सदस्य,सक्रिय एनजीओ कार्यकर्ताओं और मेधावी बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश यादव (प्रभारी मिशन शक्ति) व उनकी टीम ने संवाद के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1098) की जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया। महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना। समाज में महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना। महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करना।
* मिशन शक्ति अभियान के क्रम में म0उ0नि0 पल्लवी सिंह (थाना कोतवाली) द्वारा 05 घंटे के अथक प्रयास व अदम्य साहस का परिचय देते हुए नाबालिक पीडिता को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया, म0का0 सरिता (थाना नगसर हाल्ट) को 01 व्यक्ति द्वारा ट्रेन से आत्महत्या करने से बचाने तथा इसी क्रम में मिशन शक्ति के कर्मचारी का0 प्रभाकर कुमार, म0का0 गरिमा निर्मल (थाना जमानिया), म0का0 पुष्पा कुमारी (थाना रेवतीपुर), म0का0 अंकिता पाण्डेय (थाना दुल्लहपुर) ,म0का0 ऋचा बाजपेई एवं श्रीमती कविता सिंह तथा अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।
* कार्यक्रम के दौरान सनबीम पब्लिक स्कूल एवं लूदर्स कान्वेंट गर्ल्स स्कूल की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन सनबीम स्कूल के श्री मोहित श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
* महिला पुलिस बल ने अपनी शक्ति और सजगता का प्रदर्शन किया। नारों और प्रेरक संवादों के माध्यम से ‘शक्ति’ के इस पर्व को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
* इस अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों की महिला टीम, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]