देशी शराब की दुकान के सेल्समैन के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व देशी कट्टा बरामदह

गाजीपुर25 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक द्वाराअपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जमानियाँ के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक *25.10.2023* को स्वाट/सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर टीबी रोड स्थित *मगरखाई मोड से समय करीब 02.45 बजे 02 नफर* अभियुक्त को *01 अदद तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो सुपर स्पलेंडर कुटरचित रजि0नं0 BR24AH8138* जिसका इंजन नंम्बर *JA05ECF9602012* है, के साथ गिरफ्तार किया गया। अवगत कराना है कि ग्राम भतौरा में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया । जिसके सम्बन्ध में दिनांक *20.10.2023* को थाना गहमर पर *मु0अ0सं0 0223/2023 धारा 302,394 भादवि* पंजीकृत किया गया था उपरोक्त मुकदमें में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के बयान व बरामदगी के आधार पर धारा *411/414/34/420/467/468/471 भादवि* व *3/25 आर्म्स एक्ट* की बढ़ोत्तरी करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त *सतेन्द्र सिंह उर्फ सत्या* के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ का विवरणः-*
दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक *19.10.2023* को हम दोनो व हमारे तीसरे दोस्त सतेन्द्र सिंह उर्फ सत्या सिंह, इसी बरामद मोटरसाईकिल से देशी शराब की दुकान भतौरा पहुँचे थे, जहाँ शराब लेने के बहाने सेल्समैन से दरवाजा खुलवाया और सेल्समैन से कहा कि जितना रुपया हो, हमे दे दो । जिसका वह विरोध करने लगा तो हम लोगों के द्वारा तमंचे से सेल्समैन को गोली मार दिया गया व कैश बाक्स से 72680 रुपये लेकर व सेल्समैन के मोबाईल को भी लेकर फरार हो गये थे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरणः-*
1.शैलेन्द्र सिंह यादव पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम सोनपा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार ।
2.सुनील सिंह यादव पुत्र रमेश सिंह यादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम पलिया पोस्ट डेहरी थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार व हालपता ग्राम इशापुर महावीर स्थान पोस्ट सोनपा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार ।
*नोटः-* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*बरामदगीः-*
01 अदद तमंचा 315 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व घटना प्रयुक्त 01 अदद फर्जी नंम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाईकिल सुपर स्पलेंडर जिस पर रजिस्ट्रेशन नंम्बर BR24AH8138 अंकित है, जिसका इंजन नंम्बर JA05ECF9602012 अंकित है ।
माल मशरूका:- 40300 रुपये व 01 अदद मोबाईल विवो (मृतक की)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्र0नि0 पवन कुमार उपाध्याय मय टीम थाना गहमर जनपद गाजीपुर ।
2. स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 रामाश्रय राय मय टीम ।







