क्षेत्रीय असन्तुलन और आय की असमानता दूर करने का कोई ठोस उपाय नहीं- प्रोफेसर शरद कुमार*

G R News * एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी।*पूर्वांचल आर्थिक संघ** के अध्यक्ष प्रो शरद कुमार ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते GR NEWSसे कहा कि इस वर्ष के बजट में देश की अर्थवयवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। संकल्पना तो भारत को 2047 में विकसित देश बनाने की हैं पर उस दिशा में ऐसा कुछ खास इस बजट में नहीं दिखता। विकसीत देश के लिये जिन प्राथमिकताओं पर कार्य करने की बात की गई हैं उन पर पहले से ही कार्य किया जा रहा हैं, कुछ अलग नहीं हैं। प्रो कुमार ने बताया कि इसमें देश के मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया हैं। किसान, युवा वर्ग, महिला, इंफ्रास्ट्रचर और ग्रामीण विकास को बजट में उचित स्थान देने का प्रयास किया गया हैं जो की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में निर्णायक होगी। प्रो.कुमार ने बताया की देश की गतिशील अर्थव्यवस्था में निवेशकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती हैं। निवेशकों के बड़े प्रस्ताव को गंभीरतापूर्वक लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिये। कृषि और किसानों की प्रगति के लिए कई योजनाएं इस बजट में लागू की गई हैं। सीनियर सिटीजन के स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान और रेल यात्रा में रियायत जैसे विशेष पर ध्यान नहीं दिया गया हैं। महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं। महगाईं पर लगाम लगाने के लिये कुछ कुछ ठोस उपाय करने होगें। वर्तमान में खाद्य मुद्रा स्फीती 9.4 प्रतिशत हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को बजट में अपेक्षित स्थान नहीं मिला हैं।
















