♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीजी कालेज गाजीपुर के आक्रोशित छात्रो ने धरना स्‍थल पर कराया मुंडन  

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सातवें दिन बुधवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने छात्रहित में उठाये गये मुद्दों कि महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा उपेक्षा किये जाने से आक्रोशित होकर धरना स्थल पर अपने बाल का मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। बाल का मुंडन कराने वालों में ईश्वर यादव,निलेश बिन्द, अभिषेक चौरसिया,समीर कुमार थे मुंडन के पश्चात कहा कि महाविद्यालय प्रशासन कि तानाशाही और छात्रों के प्रति उदासीनता के चलते विवश होकर हम सभी शिक्षा के मंदिर में अपने बाल का मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया है और जब तक हम सभी कि छात्रहित में मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। बता दें कि छात्र विगत् सात दिनों से 32 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में धरना दे रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों कि अनदेखी कर उन्हें मानसिक प्रताड़ना के साथ आत्मदाह करने को मजबूर कर रहा है । जिसमें किसी भी छात्र के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा

“परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल छात्रनेत्री आरती बिन्द, प्रगति दूबे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज भारती, महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा,आकाश कुमार चौधरी, अभिषेक वर्मा, समर सिंह यादव,राहुल कुमार,प्रिंस प्रजापति, धीरज सिंह, संदीप चौहान,रोहित यादव,अभिषेक यादव,अमित यादव, रविकांत यादव नंदन यादव,रामविलास यादव,विशाल विश्वकर्मा,निखिल राज भारती,कृष्णा शर्मा,सत्यम कुमार,मयंक,अनूप यादव लव यादव,सत्यम यादव, अमृतांश बिन्द,प्राजंल मिश्रा,अरविंद यादव, प्रशांत बिन्द,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,अनुज यादव,चंद्रशेखर सिंह यादव,आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]