♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ऑल इंडिया जय ज्वेलर्स एसोसिएशन की बैठक में 21दिसम्बर को लखनऊ अधिवेशन में जाने का निर्णय*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। आज ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन गाजीपुर के संगठन के लोग जिला अध्यक्ष डॉ डीके वर्मा के नेतृत्व में जनपद के स्वर्णकार बंधुओ से मिलकर 21 दिसंबर को आयोजित भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु सादर आमंत्रण पत्र जखनिया मे सर्राफा व्यापारियों को दिया। उक्त अवसर पर डीके वर्मा ने कहा की 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क रिजार्ट में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है। जिसके आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह हैं। स्वर्णकार समाज संगठन गाजीपुर के चेयरमेन प्रमोद वर्मा ने बताया की ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन का सामूहिक भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक व्यापारिक एवं जन कल्याण पर चर्चा और सरकार की नई परियोजनाओं और व्यापार एवं व्यापारी पर आने वाली समस्याओं व समाधान पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है। अधिवेशन मे व्यापारी अपनी बात सरकार के प्रतिनिधि राजनाथ सिंह से अपनी बात रखेंगे। जिसमें सर्राफा बंधुओ से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में 21 दिसंबर को अधिवेशन में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। जनपद से आए जनप्रतिनिधियों का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर जखनिया के व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर संगठन के महामंत्री विनोद वर्मा, जिला चेयरमैन बेचन प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मंत्री राजेश वर्मा, संरक्षक रामजी वर्मा, निरंकारी वर्मा, अजय वर्मा कन्हैया वर्मा, नंदकुमार वर्मा, उमेश वर्मा, बबलू वर्मा, रतन वर्मा, गणेश वर्मा, विशाल वर्मा, शंभू वर्मा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]