♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चेतगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार* *

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। जनपद में साइबर ठगी, धोखाधड़ी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त राजीव सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह निवासी अर्जुनपुर नैपुरवा पोस्ट हरिहरपुर वेदौली जिला मिर्जापुर को बुधवार को चौकाघाट फ्लाई ओवर के बगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल, ठगी में प्रयुक्त चेकबुक,14 अन्य चेकबुक, 4 पासबुक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादी द्वारा ऑनलाइन फेसबुक पर काली मिर्च बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी कर कुल 2,17,350 ले लेने तथा माल नहीं भेजने के संबंध में तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम मे अभियुक्त राजीव सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह निवासी अर्जुनपुर नैपुरवा पोस्ट हरिहरपुर वेदौली मिर्जापुर का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को चौकाघाट फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चेकबुक, 14 अन्य चेकबुक, एक मोबाइल व चार पासबुक हिरासत में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को की‌ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 411 और 66 सी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक कुमार राव, उ0नि0 लवकेश पटेल, हे0का0 राजेश कुमार, का0 प्रदीप कुमार, का0 विराट सिंह साइबर सेल, का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस शाखा आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]