
*कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने डीएम वाराणसी से मुलाकात कर दालमंडी मे उत्पीड़न रोकने की मांग*

।GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित व्यापारियों के साथ वाराणसी के जिलाधिकारी से मिला और तत्काल कार्रवाई रोकने की माँग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि दालमंडी सिर्फ एक बाज़ार नहीं है, यह काशी की आर्थिक धड़कन और सांस्कृतिक पहचान है। लेकिन वर्तमान सरकार काशी को कॉरपोरेट के हवाले करने पर तुली हुई है। यह विकास नहीं, विनाश की प्रक्रिया है। छोटे, मध्यम व्यापार को कुचलने की कोशिश की जा रही है। यह वही सरकार है जो रोज़गार देने की बात करती थी, लेकिन अब लोगों का रोज़गार छीनने में लगी है। दालमंडी के प्रत्येक व्यापारी की आँख में भय, दर्द और भविष्य को लेकर चिंता झलक रही है। बनारस का व्यापार सदियों से सांस्कृतिक और धार्मिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इस अन्याय और दमन को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि डीएम ने प्रतिनिधि मंडल की सभी बातें गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि पाँच दिनों के भीतर भू-स्वामियों, व्यापारियों और प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। सभी पक्षों से बातचीत कर, उनकी सहमति से ही आगे की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन व्यापारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करेगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, सजीव सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, अशोक सिंह, वकील अंसारी, राजीव राम, संतोष मौर्य, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, खालिद सिद्दीकी, पीयूष श्रीवास्तव, नरसिंह दास वर्मा, आकाश त्रिपाठी, शहनवाज, अजहर अज्जू, विनीत चौबे, आशिष गुप्ता, अफसर खान, शशी सोनकर, राजकुमार सोनकर समेत सैकड़ो व्यापारी व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








