
*वाराणसी कमिश्नरी सभागार। मे आयुष मंत्री दया शंकर मिश्रा द्वारा 137 लेखपालों को वितरित किया गया ,नियुक्ति पत्र***

G R News Editor inchief Vedprakash Srivastav***
“वाराणसी। दिनांक 10 जुलाई, उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण के क्रम में जनपद वाराणसी के लिए नवनियुक्त 137 लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा वाराणसी कमिश्नरी सभागार में किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त लेखपालों तथा उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री दयालु ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वृहद स्तर पर रोजगार देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उसी कड़ी में आज प्रदेश में लेखपाल पद पर 7720 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। जिसमे जनपद वाराणसी के लिए चनियत 137 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को पूरी ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की सलाह दी।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल की अहम भूमिका होती है। ग्राम स्तर पर राजस्व से संबंधित समस्त योजनाओं/कार्यों का कार्यान्वयन व लेखा-जोखा लेखपालों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कमिश्नरी सभागार में सजीव प्रसारण हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेद्र सिंह, विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह, एडीएम प्रशासनy बिपिन कुमार समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नव चयनित लेखपालों को
“नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कमिश्नरी सभागार में सजीव प्रसारण हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेद्र सिंह, विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह, एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नव चयनित लेखपाल उपस्थित रहे।








