
*महामना मालवीय – मालवीय – अटल काव्य संगम एवं मानव जागरूकता सन्देश का विमोचन समारोह 25 दिसम्बर 2025 को वाराणसी में आयोजित

* GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी -महामना मालवीय – अटल काव्य संगम एवं सम्मान समारोह में मानव जागरूकता साझा काव्य संग्रह का विमोचन -25 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न -11-30 बजे से, होटल किंग्स बनारस में काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् एवं सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा।जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कवि, प्रोफेसर कामाख्या प्रसाद मिश्र करेंगे। साहित्यिक संस्था रसवर्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चकाचौंध ज्ञानपुरी एवं प्रख्यात समाजसेवी श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के स्वागत संरक्षण में 108 रचनाकारों की रचनाओं का साहित्यिक – सांस्कृतिक साझा संग्रह- मानव जागरूकता सन्देश का विमोचन पूर्व जिला जज द्वय डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार जी – अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार एवं पूर्व जिला जज डॉ. राम-लखन यादव जी द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। स्वागत संयोजन अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति, राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, डॉ. महेन्द्र तिवारी अलंकार, डॉ.गिरीश पाण्डेय काशिकेय सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के स्वागत संयोजन में होगा।
विशेष रूप से खगड़िया बिहार के प्रोफेसर कामाख्या प्रसाद मिश्र को जानकी बल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान -2025 भेंट करके उनके द्वारा निरंतर साहित्यिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भेंट किया जायेगा। तत्पश्चात् 108 मानव जागरूकता सन्देश के रचनाकारों को मंचीय एवं आनलाईन अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करके प्रोत्साहित किया जायेगा।
उक्त आयोजन में सहभागिता के लिए रचनाकारों को 20 लाईन या 24 लाईन में टाईप करके रचना और उसके नीचे पूरा नाम, निवासी जिला, प्रदेश , पिनकोड का नाम, संपर्क सूत्र/वाट्स ऐप नंबर देना अनिवार्य है। आर्थिक रूप से सक्षम रचनाकार आर्थिक योगदान कर सकते हैं।अक्षम रचनाकारों की रचनाओं को निःशुल्क प्रकाशित किया जाएगा। वाराणसी के बाहर से आने वाले रचनाकारों को 25 दिसम्बर 2025 को सुबह से जो रचनाकार पंजीकरण करवायेंगे।उनको सामान्य अल्पाहार,आहार, प्रवास और उचित सम्मान की व्यवस्था को 24 घण्टे तक 26 दिसम्बर को सुबह तक दिया जाएगा।विशेष जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर – 9450364292 पर या 6306057870 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी प्रमुख संयोजक/ प्रधान संपादक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने दिया है।








