♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*डीएम के आदेश के क्रम में सैदपुर मरदह बारचवार , भटौली लाठिया मधुमलपुर,मीरपुर , करमपुर मिशन शक्ति 5.0अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन**

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के क्रम मे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत विकास खंड सैदपुर, मरदह, बाराचॅवर, सदर के ग्राम सभा भटौली में, जमानियां के ग्राम पंचायत लठियां,मधुमलपुर तथा जखनियॉ के ग्राम पंचायत मीरपुर, कासिमाबाद के करमपुर गॉव में एवं अन्य विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायतों में महिलाओं, विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 108) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों हेतु बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के  समूह की बैंक सखी के साथ विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह की महिलाओ की उपलब्धियों तथा उनके द्वारा अन्य ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों पर चर्चा की गई। उपायुक्त स्वतः रोजगार के निर्देश के क्रम में विभागीय कार्मिक भी उपस्थिति थे, जिनके द्वारा समूह की अर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की योजनाओ व समस्त हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं के कानूनी अधिकार नए कानून व महिला अपराध के विषय में जागरुक किया गया। इस अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय से अभियोजन अधिकारी सुश्री शालिनी श्रीवास्तव महिला थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह एवं महिला कल्याण विभाग से  संरक्षण अधिकारी, वन स्टाप मैनेजर , व हब फार वोमेन इम्पावरमेंट की टीम उपस्थित रही।
………………………………
जिला सूचना कार्यालय गाजीपुर द्वारा प्रचारित।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]