
गाजीपुर: शाहफैज स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को याद किया। ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी द्वारा प्रधानाचार्य, उप-प्रधनाचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकायों को देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा दिलवायी गयी।








