♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वदेशी, सौर्यऊर्जा और संस्कृति भारत की मजबूती – प्रमोद वर्मा**

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 125वॉ संस्करण आज जखनिया में बूथ संख्या 209 पर शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमुख वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। प्रधानमंत्री के मन की बात को आत्मसात करते हुवे जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा मन की बात भारत के जन-जन की बात बन गई है। प्रधानमंत्री पूरे भारत ही नहीं विश्व को अपना परिवार मानते हैं, हर व्यक्ति के दुख दर्द को अपना समझते हैं और प्रत्येक लोगों से आत्मीय लगाव रहता है। भारत को पहला ऐसा निडर लीडर मिला है जो विश्व समुदाय के बड़े से बड़े महारथियों से आंख मिलाकर भारत की संप्रभुता के लिए उसकी रक्षा के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बात करते है। प्रधानमंत्री ने कहा पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भू-स्खलन का बड़ा कहर देखा है। कहीं घर उजड़ गए, कहीं खेत डूब गए, परिवार के परिवार उजड़ गए, पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए, सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन संकट में फंस गया। इन घटनाओं ने हर हिंदुस्तानी को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सौर ऊर्जा से किसानों की जिंदगी भी बदल रही है। वही खेत, वही मेहनत, वही किसान, लेकिन अब मेहनत का फल कहीं ज्यादा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, वहां आपको भारतीय संस्कृति का प्रभाव देखने को जरूर मिलेगा। उन्होंने स्वदेशी अपनाओ को बुलंद करते हुवे कहा उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो और भी ऐसा बहुत कुछ, जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है। इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है। एक ही मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’, एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत’।’ इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, वरुण पांडेय, राम प्रताप चौहान, राजेश जायसवाल, अजय विक्रम, सिक्की अंसारी, गुड्डू जायसवाल, संतोष सोनकर, धर्मेंद्र चौरसिया, अरुण सिंह, रीता देवी, गुलाबी देवी, सुनीता देवी, रमाकांत राम, चिंटू सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]