
अर्घ्य देने के बाद पोखरे में कूदा युवक* *गोताखोरों ने दो घंटे बाद पोखरे से निकाला शव*

*GRNews Digital Media* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर। छठ पर्व पर सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पोखरे में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को पोखरे से निकाला गया। इस घटना से उसके परिवार में हाहाकार मच गया।
यह घटना सादात थाना क्षेत्र के शिशुआपार स्थित अमरहिया पोखरे में सोमवार की शाम करीब सवा पांच बजे घटी। पोखरे में डूबने से सरदरपुर गांव के निवासी विनोद यादव (35 वर्ष) पुत्र शिवधनी यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पोखरे पर लोगों की भीड़ जूट गई।
सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार और थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह की उपस्थिति में दर्जनों स्थानीय लोगों व तैराकों ने शव ढूंढने का असफल प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पहुंचे गोताखोरों ने शाम करीब साढ़े सात बजे शव को पोखरे से ढूंढ निकाला।
बताया गया कि मृतक विनोद यादव की पत्नी सुमन यादव ने छठ व्रत किया था। वह सरदरपुर गांव से अपनी सास उर्मिला देवी, पुत्र सुधांशु व दिव्यांशु सहित परिवार के सदस्यों के साथ पोखरे पर पहुंची थी। वह अन्य व्रती महिलाओं के साथ खड़ी थी। सूर्य के अस्ताचलगामी होने पर जब सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा था तो विनोद ने भी अपनी पत्नी सुमन को अर्घ्य दिया और कुछ ही समय बाद वह पोखरे में कूद गया था। शव बरामद होने के बाद सादात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्रवाई पूर्ण की। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की जारी हैं।








