♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महापर्व डाला छठ: विधिवत पूजा-पाठ कर व्रती महिलाओ ने अस्‍तगामी भगवान भाष्‍कर को दिया अर्घ्‍य*

GRNews Digital Media editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। छठ पर्व के तीसरे दिन, व्रती महिलाओं ने गंगा नदी, गोमती, बेसो आदि नदियों, नहरों और तालाबों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। हजारों श्रद्धालु गंगा और अन्य जलस्रोतों के घाटों पर इकट्ठा हुए, और उन्होंने सूप में प्रसाद, फल और गन्ना सजाकर पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा और व्रती महिलाओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सोमवार के शाम को व्रती महिलाएं अपने परिजनो के साथ नगर के सिकंदरपुर, नवापुरा, ददरीघाट, चीतनाथ, कलेक्‍टर घाट, पोस्‍ताघाट आदि घाटो पर लाखो की संख्‍या में व्रती महिलाओ ने विधिवत पूजा पाठ कर अस्‍तगामी भगवान भाष्‍कर को अर्घ्‍य दिया। इस अवसर पर नगर पालिका गाजीपुर ने सभी गंगा घाटो की विधिवत सफाई कर उन्‍हे दुल्‍हन के तरह सजाया गया था। इस बार गंगा घाटो को सजाने के लिए होड़ मची थी, जिला प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा चाकचौबंध व्‍यवस्‍था थी। हर घाटो पर पर्याप्‍त पुलिसकर्मी तैनात थे। नगर के अलावा जमानियां तहसील, सेवराई तहसील, मुहम्‍मदाबाद तहसील, कासिमाबाद तहसील, जखनियां तहसील, सैदपुर तहसील में नदियो, पोखरो आदि जलाशयो के घाटो पर व्रती महिलाओ ने भगवान सूर्य का पूजा पाठ करके अर्घ्‍य दिया। पूरे जनपद में भक्ति का माहौल बना गया है। मंगलवार के तड़के उगते हुए भगवान भाष्‍कर को अर्घ्‍य देकर इस महापर्व का समापन होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]