♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*डाला छठ के मद्दे नजर डीएम एसपी गहमर के नरवा घाट का किया स्थलीय निरीक्षण  , लिया व्यवस्था का जायजा दिया आवश्यक निर्देश*

*GRNews Digital Media*  editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 26 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा संयुक्त रूप से जनपद के सेवराई तहसील के ग्राम गहमर के नरवा घाट  आदि का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन्होने विभिन्न घाटो को लेकर छोटे बडें घाटो पर चौकसी बरतने को कहा। छठ पूजा के स्थानो एवं घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।  उन्होने निर्दश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाय, गहरे पानी मे न जाये, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये,। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी, सेवराई तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ,  ग्राम प्रधान गहमर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]