कायस्थ समाज की उपेक्षा भाजपा के हार का एक कारण था,*

G R News *एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश कायस्थ *
गाजीपुर ।भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव में एक बयान जारी कर विगत लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के हार का कारण समाज की उपेक्षा बताया है उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक भी कायस्थ को भाजपा ने लोकसभा का टिकट नहीं दिया जबकि इलाहाबाद गोरखपुर वाराणसी लखनऊ बरेली बलिया फतेहपुर रामपुर से कायस्थ समाज के कई सांसद और विधायक हो चुके हैं उत्तर प्रदेश से संगठन में भाजपा का ना कोई बड़ा पदाधिकारी है ना राज्यसभा है और ना ही राज्यपाल एक कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह थे उनको भी हटा दिया गया एकमात्र राज्य मंत्री अरुण सक्सेना को बनाया गया और एक राज्य मंत्री मुस्लिम माइनॉरिटी को भी बना कर प्रदेश के पूरे कायस्थ समाज जो भाजपा का परंपरागत वोट है उसकी तुलना मुस्लिम माइनॉरिटी से कर दिया गया इससे बड़ी उपेक्षा कायस्थ समाज की क्या हो सकती है सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील किया है कि ओ कायस्थ समाज को तथा स्थान दायित्व देकर सम्मान दें कायस्थ समाज भाजपा क सत प्रतिशत परंपरागत वोट है
















