
*थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा 25000 का इनामिया 5.45 लाख लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01अदद अवैध तमंचा.315 बोर अदद मोटरसाइकिल व लूट का पैसा बरामद ।*

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर दिनांक 19.10.2025 को मिशन शक्ति 5.0 व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय टीम द्वारा रद्दीपुर मोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लूट में वांछित अभियुक्त ज़ेवल से पियरी की तरफ जाएगा अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना को सत्यापन करने के लिए प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा द्वारा चौकी प्रभारी पैकवली को अवगत कराते हुए गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया रद्दीपुर गांव के पास में खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी देवकली गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त -*
*सोनू चौधरी* पुत्र भोला चौधरी निवासी ग्राम सरौली थाना करंडा जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं 137/20धारा 354 506IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(2)v a sc/st act थाना करंडा गाजीपुर
2. मु0अ स 124/25धारा 115(2)351(3)352BNS थाना करंडा गाजीपुर
3. मु0अ0सं 86/25धारा 309(4)317(2) 61क ख BNS थाना रामपुर मांझा गाजीपुर
4. मु0अ0सं 110/25 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर मांझा गाजीपुर
*बरामदगी -*
*1* 01अदद अवैध तमंचा .315 बोर
*2* 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
*3* 02 अदद जिंदा कारतूस 315बोर
*4* 01 अदद मोटरसाइकिल
*5* लूट का पैसा 60000
*मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय मय टीम थाना रामपुर मांझा गाज़ीपुर
2. चौकी प्रभारी पैकवली मोतीलाल मय टीम थाना रामपुर मांझा गाज़ीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








