
प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, मनोज यादव और रविकांत राय बने एआईसीसी सदस्य

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एआईसीसी द्वारा अपने नए सदस्यों की लिस्ट जारी की गयी है, जिसमें गाज़ीपुर जिले को सम्मान मिला है, ऐसे में अगर गाज़ीपुर क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र के 3 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एआईसीसी में जगह मिली है। इसमें पहला नाम ज़मानियाँ क्षेत्र के कार्यकर्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान का है, दूसरा नाम मनोज यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं जो सोनवानी, बाराचंवर गाज़ीपुर के रहने वाले हैं, और वहीं तीसरा महत्वपूर्ण नाम है पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय का जिनको एआईसीसी का सदस्य बनाकर पार्टी ने विश्वास जताया है। ऐसे में इन तीनो कार्यकर्ताओ को एआईसीसी का सदस्य बनाए जाने के बाद गाज़ीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
आल इंडिया कोंग्रेस कमेटी में गाज़ीपुर जनपद से तीन सदस्यों को बनाए जाने की खुश खबर आने के बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम सहित तीनों नव नियुक्त एआईसीसी सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, कांग्रेस नेता व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, यूपी प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का आभार भी व्यक्त किया।