♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण**

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। जिला जज धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के तहत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला जज ने राजकीय संप्रेषण गृह में पहुंचकर बारी-बारी से बैरक में जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार की समस्या के बाबत जानकारी ली। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का निरीक्षण भी किया । उन्होने प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला जेल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जेल चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया।

जेल में लगाये सीसी टीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिला जज एवं जिलाधिकारी ने जेल चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। इसके बाद हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच किये, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया । बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण न जाने पाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह में दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। निरीक्षण के समय विजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]