♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*17 सितंबर दिन बुधवार (एकादशी) से प्रारंभ होगी पारंपरिक “अति प्राचीन रामलीला” 2 अक्टूबर को होगा रावण दहन*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर पिछले सैकड़ों वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर परम्परागत रामलीला का सफल मंचन पारंपरिक रूप से करती चली आ रही है।

इस वर्ष की रामलीला का मंचन वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस वर्ष 2025 की चलायमान रामलीला 20 दिनों की होनी है। अति प्राचीन रामलीला का मंचन 17 सितम्बर 2025 तिथि एकादशी को धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 27 सितम्बर 2025 को रामलीला मैदान लंका में पहुच जाएगी। 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक की रामलीला का मंचन रामलीला मैदान लंका में किया जाना है।

02 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व का आयोजन व 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2025 की रामलीला का समापन हो जाएगा।

विजयादशमी का पर्व 02 अक्टूबर 2025 को रामलीला मैदान, लंका में सायं 07:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि 8:00 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना तय है। रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि, कमेटी के संरक्षक जिलाधिकारी गाजीपुर एवं कमेटी के सह-संरक्षक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा बटन दबाकर किया जाएगा। रामलीला की तैयारी पिछले एक माह से जोरो शोरों से प्रारंभ कर दी गई है, जिसमे रावण बनाने का कार्य एवं विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है।

सैकड़ों वर्षों के परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी लगभग 60 फीट ऊचों आकर्षक रावण का पुतला बनाया जाना है। इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप यूट्यूब पर भी लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। विजयादशमी के दिन मैदान में व मैदान के बाहर LED स्क्रीन की भी व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गई है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन व माताओं व बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस पारंपरिक आयोजन में स्थानीय जनता और प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागों का विशेष सहयोग भी मिलता रहा है, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को संबोधित पत्रक में श्री राम वन गमन के मार्ग झुन्नूलाल चौराहा से महुआबाग होते हुए दुर्गा चौक सकलेनाबाद तक सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है, जिसकी मरम्मत आवश्यक है, जिसपर प्रभु श्रीराम का रथ चलेगा, उसकी मरम्मत के साथ बिजली के लटके तारो को सही किया जाना, नगरपालिका द्वारा साफ सफाई और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की सुचारू व्यवस्था हेतु आवेदन किया जा चुका है जिसे समयबद्ध तरीके से कार्य योजना बना कर पूर्ण करना आवश्यक है। चूंकि इस पारंपरिक और प्राचीन मेले में सभी वर्ग और संप्रदाय के लोग एक भाव से होकर जुटते हैं इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहता है।

आगामी 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को श्री रामराज्याभिषेक के अवसर पर लाईट एवं साउंड के माध्यम से आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है। वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]