♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जिला गंगा समिति द्वारा बड़ा महादेवा गंगा घाट पर चला वृहद स्वच्छता अभियान**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के बड़ा महादेवा गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया | राधिका देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया |17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान जिसे इस बार “स्वच्छोत्सव” नाम दिया गया | स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह शामिल होकरबड़ा महादेवा के प्रांगड़ में फैले फूल-माला, प्लास्टिक आदि को साफ किया एवं स्वच्छता अभियान में शामिल सभी युवाओं को मां गंगा की स्वच्छता शपथ दिलाई | सपना सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता को एक साझा जिम्मेदारी के रूप में मनाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को एक साथ ला रहा है यह सिर्फ अभियान नहीं है बल्कि स्वच्छता उत्सव है जो ‘स्वच्छता’ और ‘उत्सव’ के विचारों को खूबसूरती से जोड़ती है और स्वच्छता अभियान को सामुदायिक उत्सव में बदल देती है, स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना होगा |
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सपना सिंह ने बड़ा महादेवा मंदिर के प्रांगण में हरसिंगार का पौधा रोपित किया |
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, प्रत्येक वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करने के लिए साथ लाता है | स्वच्छता अभियान में रागनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जीजीआईसी, उपेन्द्र वर्मा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा शुभम राय , सुरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर, वेंकटेश सिंह, सुजित सिंह व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]