♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर -थाना कोतवाली गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 04 शातिर लुटेरों को किया गिरफतार पास से नाजायज एक तमंचा 3 अदद मोटर साइकिल बरामद*

G R News  **एडीटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18/19.09.2024 की रात में बकुलियापुर कोल्ड स्टोरेज के पास दो मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा वादी के कन्धें पर तमंचे के बट से मारते हुए वादी व उसके चचेरे भाई से मोबाइल व रुपये छीनने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 471/2024 धारा 309(6) BNS पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 23.09.2024 को गड़वा चौकिया तिराहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के पास से मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. सोनू कुमार पुत्र नन्दलाल राम निवासी ग्राम इस्लामाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष 2. गौतम कुमार पुत्र लालबहादुर राम निवासी कादीपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष 3. सूर्यकान्त चंचल पुत्र अरविन्द कुमार शास्त्री निवासी ग्राम देवकठिया थाना जंगीपुर गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवंम् इनके पास से कुल 09 अदद मोबाइल, 01अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 01 अदद मोटर साइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर व 01 अदद मोटर साइकिल नं0 UP61BC 6142 बरामद कर उक्त मु0अ0सं0 471/2024 धारा 309(6) बीएनएस मे धारा 317(2),317(4) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
विवरण पूछताछ— पूछताछ से अभियुक्तगण बता रहे हैं कि साहब हम लोगों की एक टीम है। जो देर रात्रि व भोर के समय आने -जाने वाले लोगों से सूनसान स्थान पर सही मौका देखकर उनके मोबाइल व पास में रखे रुपयों को मारपीट कर छीन लेते हैं और छीने हुये रुपयों को आपस में बाँट लेते हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]