♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिर्जापुर: एसएसपी पर अनावश्यक दबाव बनाने पर नटवर लाल गिरफ्तार*

*GR News network* *डिजिटल वेब इंटरनेट मीडिया*** *जिला ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव***
मिर्जापुर 24.04.2025: थाना शहर कोतवाली जनपद मिर्जापुर पर दिनांक 23 अप्रैल 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मिर्जापुर के सीयूजी नंबर पर बड़े राजनेता का नाम लेकर तथाकथित उनका पुत्र बताते हुए अनावश्यक लाभ लेने की उद्देश्य से फोन कर परेशान करने के संबंध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पंजीकृत किया गया। पंजीकृत मुकदमा की विवेचना प्रारंभ की गई। सोमेन वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मिर्जापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागकसी एवं सर्विलांस से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 24 अप्रैल 2025 को थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएलजे ग्राउंड के पास से दो शातिर अभियुक्तों को राजन तिवारी पुत्र मोतीलाल तिवारी व अनुज मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य निवासीगण बौरिया थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो आदत घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधि कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय/ जेल भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दूसरों के नाम पर सक्रिय सिम कार्ड को कॉल के दौरान उपयोग करते हैं ताकि वह पकड़ से दूर रहे।वे बड़े राजनेता एवं प्रमुख व्यक्तियों के नाम व पद का उपयोग कर धमकी देकर अनावश्यक रूप से कम करने का दबाव बनाते हैं जिससे हमारी अच्छी खासी आमदनी हो जाती है ।राजन तिवारी पर कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं तथा अनुज मौर्य पर कुल दो मुकदमे पंजीकृत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]