*पुलिस-पत्रकार जनता के लिए सदैव रहते हैं तत्पर, जनता को भी रहना चाहिए पुलिस व पत्रकार के लिये सकारात्मक : डॉ० अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी कैण्ट*

GR News
वाराणसी। पुलिस पत्रकार एक दूसरे के पूरक हैं। एक जनता का प्रहरी है तो दूसरा लोकतंत्र का प्रहरी। दोनों जनहित के लिये प्रयासरत रहते हैं ताकि सांच को आंच न आ पाये। गुरुवार को फ्रंट लाईन पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों ने अध्यक्ष मो० आरिफ़ अंसारी के नेतृत्व में एसीपी कैंट डॉ० अतुल अंजान त्रिपाठी से मुलाकात की इस दौरान एसीपी ने पत्रकारों से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस औऱ पत्रकार सदैव जनहित के प्रति प्रयासरत रहते हैं और आपात स्थिति में जनता की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिये लगे रहते हैं। इसलिए जनता की भी जिम्मेदारी होती है कि वो पुलिस व पत्रकार के प्रति सहयोगात्मक सकारात्मक रवैया अपनाए, ताकि पुलिस पत्रकारों का मनोबल और उच्च लेबल पर रहे।
नीरज सिंह, बजरंग बली तिवारी, विनय मौर्या, दुर्गेश यादव, तौफीक खान ने एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के कैंट में एक वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि सर्किल कैंट में सुखद कार्यकाल रहा, जनता जनार्दन अधिवक्ता समाज सहित सभी का सहयोग मिला
कैंट सर्किल का प्रभार आजीवन याद रहेगा खास कर शिवपुर थानांतर्गत बंधक बच्ची को मुक्त करने के क्रम में जो संघर्ष हुआ और उसका सुखांत परिणाम एक अनुभव की तरह यादों में रहेगा।







