♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकसित भारत -जी राम जी’’ देश के ग्रामीण परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है-     मा0 प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल*  ** *रोजगार की गांरटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गयी है, जो कि मेहनतकश ग्रामीण सामाज के लिए बहुत बड़ा परिवर्तन है-     मा0मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल*

*GRNews Network & Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर (सू0वि0)- जनपद के प्रभारी मंत्री मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश श्री रवीन्द्र जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मेगत 10  जनवरी को विकसित भारत-जी राम जी कार्यक्रम के जागरूकता हेतु प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
मा0 मंत्रीजी ने बताया कि संसद द्वारा हाल ही में पारित ‘‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गांरटी मिशन ग्रामीणः वी बी-जी राम जी अधिनियम’’ देश के ग्रामीण परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। अब संशोधित नये स्वरूप में ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास, आजीविका, समाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और मजबूत होगा।
बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीवका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025  का उददेश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है. ताकि यह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप हो। उन्होने बताया कि यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार को आधुनिक बनाने का लक्ष्य रखता है और मनरेगा की पुरानी कमजोरियों को दूर करने के लिए तकनीक पर आधारित पारदर्शिता, मजबूत जवाबदेही और स्थायी संसाधनों व दीर्घकालीन ग्रामीण उत्पादन पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था करता है।
बताया कि वी बी-जी राम जी योजना मे ग्रामीण प्रत्येक परिवार को मिलने वाला निश्चित रोजगार 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, यानि 25 प्रतिशत की वृद्धि तथा खेतीहर कार्यों के लिए 60 दिन काम के लिए आरक्षित किये गये है। इस प्रकार 185 दिनों की काम की गारंटी देता है। जो एक कानूनी रूप से तय मानक अधिकार बन गया है।
उन्होने बताया कि अनुमन्य कार्यों की सूची में 260 से अधिक बिखरे हुए कार्यों को अब केवल चार मुख्य क्षेत्रों में बांटा गया है-जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंचना, आजीविका सम्पत्ति और जलवायु संरक्षण।
इस योजना मे किसानों के हितो की सुरक्षा की गयी है जिसमें फसल बोने और काटने के प्रमुख मौसमों (साल में 60 दिन अधिकतम) के दौरान अन्य वी बी-जी राम जी के कार्यों को कानूनी रूप से रोका जायेगा, ताकि बुआई, कटाई के लिए समस्या न हो जिससे रोजगार गारंटी को कृषि चक्र के अनुसार संतुलित किया जा सकेगा। जहां किसानों को सुरक्षा प्रदान की गयी है, वहीं यह मजदूरी 60 दिन अतिरिक्त पाने की गारंटी प्रदान करता है।
उन्होने बताया कि बेरोजगारी भत्ता अब एक स्पष्ट और समयबद्ध अधिकार के रूप में तय किया गया है यदि किसी ग्रामीण को काम की मांग के 15 दिनों के अन्दर रोजगार नही मिलता तो भत्ता दिया जायेगा, साथ ही इसके साथ जिम्मेदार अधिकारी की समय सीमा और देयता भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गयी है। जवाबदेही और निगरानी को मजबूत किया गया ए0आई आधारित धोखाधड़ी की पहचान जी पी एस/मोबाइल ट्रैकिंग, साप्ताहिक सार्वजनिक डेटा प्रकाशन, अनिवार्य 2 बार, सालाना सामाजिक आडिट, और लगातार निगरानी और सुधार सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय एवं राज्य स्तर पर स्टेयरिंग कमेटियां गठित की गयी है। यह कार्यस्थलों की गरिमा, मजबूत गांव, टिकाऊ संसाधन और प्रभावी शासन के जरिये ग्रामीण आजीविका में ठोस परिणाम देने पर ध्यान केन्द्रित करना है। कहा कि पहले जहा भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। वहीं वी बी-जी राम जी के अन्तर्गत मागे गये काम के 7 दिनों में यदि काम का भुगतान नही मिलता तो ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा। बताया कि विकसित भारत-जी राम जी कानून पूरी तरह लागू होने पर आपको न केवल 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, बल्कि अधिनियम के लागू होने पर नई बढ़ी हुई मजदूरी दरों का भी लाभ प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर मा0 विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्षत ओम प्रकाश राय व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।
…………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]