
अनाथों के साथ खुशियां बांटकर प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया अपने पन का एहसास

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर (ब्यूरो) : चकाचौंध भरी इस दुनिया में जहां लोग जन्मदिवस व अन्य कार्यक्रमों में लाखों रुपया खर्च कर अपने धन की नुमाइश कर रहे है।लेकिन समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग है जो अलग तरह से इन कार्यो को कर इंसानियत का संदेश भी दे रहे है।इनमें से एक है सादगी व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति व वर्तमान समय में जमानियां के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा जिन्होंने अपना जन्मदिवस ऐसे लोगों के बीच मनाया है जिसे सुनकर या देखकर आप भी हैरत में होंगे। प्रधानी से लेकर प्रमुखी के कुर्सी तक पहुंचे संतोष कुशवाहा समाज के ऐसे व्यक्ति के बीच जाकर अपने जन्मदिवस को मनाए है जिसे समाज के लोग देखकर घृणा करते है। वाराणसी में स्थित अपना घर आश्रम में जिनका कोई न तो अपना है और न ही कोई सपना है वैसे ही बेसहारा लोगो के बीच प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने लोगों के साथ जन्मदिवस मनाया है।इसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि ने आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ भोजन भी कर समाज के लोगों को एक संदेश भी दिया है की इंसान को इंसान से प्रेम करना चाहिए न की उनसे घृणा।इस मौके का साक्षी बनने के लिए धनजंय मौर्य,जिंप पंचायत सदस्य आकाश यादव,भानु सहित अन्य लोग रहे।









