डीएम गाजीपुर ने किया पांच एसडीएम का तबादला*

**GR news Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय एवं शासकीय कार्यहित में पांच एसडीएम का तबादला किया है। उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक जमानियां लोकेश कुमार को सेवराई का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद बनाया गया है। उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मनोज पाठक को उप जिलाधिकारी न्यायिक जमानियां के पद पर तैनात किया गया है।