♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने की जिला कार्यसमिति घोषित

गाजीपुर 12 जून समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अपनी 51सदस्यीय कार्यकारणी घोषित किया —
जिला उपाध्यक्ष -1-अशोक कुमार बिंद, 2-आमिर अली3-मुन्नी लाल राजभर,4-रविन्द्र प्रताप यादव,5-विवेक मौर्या 6-रामजन्म चौहान
जिला सचिव -1-अरूण कुमार श्रीवास्तव 2-वृजदेव खरवार,3-रामदरस पाल,भरत गोड़,नेसार अहमद अंसारी, रमेश यादव, चन्द्रबली यादव, राहुल निषाद, अमित सिंह, राजेश यादव, सदानंद कन्नौजिया, नरेन्द्र कुशवाहा, श्रीराम यादव, आजाद राय, पूजा गौतम
सदस्य -योगेन्द्र राय, गणेश वर्मा, अभिमन्यु उर्फ मन्नू सिंह, परशुराम बिंद, डॉ समीर सिंह, सीमा यादव, पारसनाथ प्रजापति सुभाष यादव उर्फ गुड्डू, अदनान खां, कमलेश सोनकर,अजय तिवारी,अजय कुमार यादव,कलीम खां उर्फ झन्ने खां, अवधेश कुशवाहा,राम जी राय, कन्हैया यादव,असलम खां, हीरालाल यादव,नसन खां, राजेश कुमार यादव, उपेन्द्र यादव,रामकृत राजभर, यशपाल यादव, इन।द्र प्रताप कुशवाहा उर्फ पप्पू, रमाशंकर यादव, बलिराम यादव, ज्ञानचन्द्र यादव।

रजिस्ट्री दफ्तर कचहरी परिसर से बाहर ले जाना अधिवक्ता समाज के साथ धोखाधड़ी —-गोपाल यादव गाजीपुर 12जून जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा के पश्चात आज पार्टी कार्यालय समता भवन पहुंचे नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष आमिर अली और रविन्द्र प्रताप यादव, जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव और सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद और महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने माल्यार्पण कर और उन्हें मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी जाति और धर्म के लोगो को जोड़ने का प्रयास किया गया और खासकर संगठन में उन लोगो को तवज्जो दी गई है जो पार्टी के प्रति समर्पित और दल के कर्मठ सिपाही रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पद शोभा की चीज नहीं है बल्कि यह जिम्मेदारी का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि आज जब देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है,देश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,लचर कानून व्यवस्था, कमजोर अर्थव्यवस्था के चलते त्रस्त और पस्त है। लेकिन भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पुलिस का रवैया बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पुलिस रक्षक के बजाय भक्षक की भूमिका में हैं। प्रदेश की पुलिस आपराधिक मामलों में तो उसकी भूमिका संदिग्ध है ही बल्कि वह खुद डकैती भी कर रही है।
उन्होंने गाजीपुर के रजिस्ट्री आफिस (उपनिबंधक कार्यालय)को दीवानी परिसर से बाहर ले जाने पर जिला प्रशासन की कार्यवाही की कठोर निंदा किया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनहीन हो गया है। पिछले दिनों हड़ताल पर गये अधिवक्ताओं से जिला प्रशासन ने यह वादा किया था कि हर हाल में रजिस्ट्री दफ्तर कचहरी परिसर में ही रहेगा । उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री दफ्तर कचहरी परिसर से बाहर जाने से जमीन खरीदने और बेचने वालों के साथ साथ अधिवक्ता,डीड राइटर और स्टाम्प विक्रेता सभी परेशान हो जायेंगे और रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर जाने की वजह से दफ्तर के इर्द-गिर्द रहने वाले दुकानदारों की भी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में रजिस्ट्री दफ्तर रहने से अधिवक्ता कचहरी के काम के साथ साथ रजिस्ट्री दफ्तर से जुड़े काम को भी देख लेता था। लेकिन जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी परिसर से बाहर ले जाकर अधिवक्ताओं के साथ वादाखिलाफी की है और उनके भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला प्रशासन छुट्टी के दिन चोरी चोरी रजिस्ट्री दफ्तर भूतहियां टांड़ स्थित किसी के निजी निवास स्थान में उसको लाभ पहुंचाने की गर्ज से ले गयी है वह बेहद निंदनीय है। इस मामले में जिला प्रशासन की नीति और नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री दफ्तर बाहर ले जाने का सवाल लोग के जान-माल और सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। जिला प्रशासन को रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी परिसर में तमाम स्थान उपलब्ध होने के बावजूद उसे इसे कचहरी परिसर से बाहर ले जाने की क्या जरूरत पड़ी और किस दबाव में जिला प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा? यह जिले की जनता जानना चाहती है? इस मसले पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से अधिवक्ताओं,डीड राइटर और स्टाम्प विक्रेताओं और पीड़ित जनता के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम औतार विश्वकर्मा,विजय शंकर यादव,चन्द्रिका यादव, राममूरत यादव,विन्ध्याचल यादव, पप्पू यादव, राकेश यादव , द्वारिका यादव , डॉ अजय कुमार भारती,अनवर, रामनगीना यादव, आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]