स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

“गाजीपुर ।
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा ईश्वरशरण पीजी कालेज, प्रयागराज एवं स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ”1942 की जनक्रांति और गाजीपुर जनपद में प्रतिरोध का लोकस्वरूप” विषयक द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन-समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ ।
इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अमरनाथ राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने क्षेत्रीय जनान्दोलन के गौरवशाली विरासत से परिचित कराने की बेहद जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रो. मालविका रंजन ने इतिहासविदों के माध्यम से 1942 से संबद्ध जनांदोलन में लोक प्रतिरोध को स्पष्ट करने का प्रयास किया ।

“







