♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“***करंडा : ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 3 दर्जन बीडीसी लामबंद, विधायक के सामने ही जमकर किया हंगामा, ला सकते हैं अविश्वास प्रस्ताव ***

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

“करंडा। स्थानीय ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने ब्लाक प्रमुख पर अपनी उपेक्षा और मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब तीन दर्जन बीडीसी ने ब्लाक प्रमुख आशीष यादव का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक प्रमुख पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, जो अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और क्षेत्र की ही उपेक्षा कर रहा हो। बता दें कि ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदर विधायक जयकिशुन साहू तथा जिपं सदस्य पंकज यादव को भी आमंत्रित किया था। इस दौरान सबके सामने ही सदस्यों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया और ब्लाक प्रमुख के समझाने के बाद भी नहीं माने। चर्चा तो यह भी है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का पत्र तैयार कर बीडीओ को देने के लिए ब्लाक से बाहर गये। उनके बाहर जाते ही बीडीओ भी धीरे से ब्लाक से बाहर निकल गये। पत्र देने के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचे सदस्य बीडीओ इंतजार करने लगे। इस बीच ब्लाक प्रमुख आशीष यादव ने अपने खास पूर्व ब्लाक प्रमुख को फोन पर मामले की पूरी जानकारी दी और उसका निपटारा करने की बात कही। जिसके बाद कुछ ही देर बाद एक पूर्व ब्लाक प्रमुख का फोन असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नेता पर आया और ये कहा गया कि सभी लोग मेरे घर आइये, पहले हम सब बैठकर बात कर लें फिर अगली कार्यवाही होगी। जिसके बाद असंतुष्ट अधिकांश सदस्यों ने अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर दिया। इस बाबत क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा जा रहा था लेकिन उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला दिया और एडीओ को निर्देशित करके वहां से चले गये।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]