थाना मोहम्मदाबाद व थाना बडेसर की पुलिस टीम द्वारा शातिर वांछित चैन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अवैध देशी तमंचा व छीनी गयी सोने की गले की जंजीर बरामद।

* GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध व यातायात माह से संबंधित चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा की जा रही थी इसी क्रम में थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी द्वारा मय फोर्स अलावलपुर चट्टी पर चेकिंग की जा रही थी कि सामने तेज रफ्तार में एक पल्सर मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए हुए लाल गमछा बांधे हुए चले आ रहा था जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करके तेजी से मोहम्दाबाद की तरफ भागने लगा| जिसपर थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी द्वारा मय फोर्स उसका पीछा करते हुए जरिए दूरभाष कंट्रोल रूम को सूचना दी तत्पश्चात कंट्रोल रूम द्वारा जरिए आर.टी. प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद को सूचना दी गई जो पहले से ही यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग में मामूर थे तथा उनको जरिए आर टी घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ने के लिए किया कहा गया| उक्त सूचना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र द्वारा हाटा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे पर संदिग्ध की घेराबंदी की गई खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल को रास्ते पर गिराकर झाड़ियो की तरफ भाग कर आड लेकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई है।उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए।घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु CHC मोहम्मदाबाद भेजा जा रहा है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान उक्त बदमाश ने अपना नाम अजय सिंह उर्फ भोलू पुत्र स्व श्रीनाथ सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर बताया|भागने का कारण जानने की कोशिश की गई तो उक्त बदमाश द्वारा बताया गया कि साहब मैंने व मेरे साथी बहादुर चौधरी पुत्र शोधन चौधरी ग्राम ददरीघाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने सारनाथ जनपद वाराणसी में 3 जगह चैन स्नेचिंग की है और वहां से मुकदमे में हम दोनों वांछित है, पकड़े जाने के डर से मैं भागने लगा और बचने के लिए आप लोगों पर फायर करने लगा। गलती हो गई माफ कर दीजिए !
*गिरफ्तार /घायल अभियुक्त का नाम पता*
* 1. *अजय उर्फ भोलू सिंह पुत्र स्व श्री नाथ सिंह उम्र 26 निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर*
*बरामदगी*-
1. 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर
2. 2 अदद खोखा कारतूस
3. 2 अदद जिंदा कारतूस
4. स्नैचिंग की गयी सोने की जंजीर
5. 1 अदद काले लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार
*गिरफ्तार/मुठभेड़ करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र मय टीम।
2. थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी मय टीम







