♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर 03 नवम्बर, 2026 (सू0वि0)- ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मोती लाल पी0 जी0 कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 03 नवम्बर, 2026 (सू0वि0)- ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मोती लाल पी0 जी0 कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले में मुख्य अतिथि मा0 राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख, बिरनो द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख, बिरनों गाजीपुर, उप जिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया एवं जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, मोती लाल, पी0 जी0 कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के प्रबन्ध निदेशक मोती लाल यादव आदि के द्वारा दीपप्रज्ज्वलन एवं सरस्वती बन्दना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह द्वारा सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा आगामी 05 नवम्बर, 2026 को विधानसभा जखनिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के विषय में बताया गया। कार्यक्रम के अगली कड़ी में उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा युवाओं को रोजगार परक नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेश में भर्ती अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही युवाओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु कामयाबी के उदाहरण एवं कौशल की जानकारी प्रदान की। ब्लाक प्रमुख बिरनों श्री राजन सिंह ने युवाशक्ति का महत्व रेखाकिंत किया। उन्होने कहा कि विकसित भारत विजन तभी वास्तविक मायनों में साकार होगा जब युवा अपनी कार्य क्षमता को पहचानेगे तथा हमेशा नई शुरूवात के लिए तैयार रहेंगे।कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों द्वारा मंच पर ऑफर लेटर वितरित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। रोजगार मेले में 1300 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 523 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।

………………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]