
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न *विकसित भारत* के *लिए गाँव के लोंगो ने अपने गाँव* *को विकसित बनाने का* *लिया संकल्प*

*GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर : जनपद के पचोखर गांव मे सरदार बल्लभ पटेल के स्मरण में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के परिकल्पना में गाँव के सभी ग्रामवासियो ने अपने गाँव की बुनियादी सुविधाओं लाइब्रेरी, अस्पताल, अमृत सरोवर,सेना स्मारक स्थल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिये पहल किया । जिसमें प्राथमिक संकल्प बच्चियों को पढ़ने के लिये सार्वजनिक महिला लाइब्रेरी का निर्माण ग्रामसभा के माध्यम से शुरुआत की और अब द्वितीय पहल पर्यावरण की दिशा में अपने गाँव को हरा भरा करने के लिये वृक्षारोपण का अद्वितीय पहल किया l जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वनाधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा जमानियॉ और उनकी टीम ने पोखरा पचोखर गाँव में स्कूल के बच्चों और ग्रामवासियो के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उपस्थित हुए l इस कार्यक्रम का नेतृत्व मैंनेजर सिंह कुशवाहा, इंजीनियर पुष्कर त्रिपाठी, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण गुप्ता और सभी अध्यापक ने किया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने पर्यावरण को बचाने के लिये बच्चों से वाद-संबाद किए और गाँव के कम्पोजिट विद्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग जमानियाँ क्षेत्र के एबीएसए सुनील कुमार पटेल विशिष्ट अथिति के रूप में सम्मलित हुए l कार्यक्रम में गाँव के सभी बच्चे, युवक और समस्त ग्रामवासियो की उपस्थित हुए l पर्यावरण को बचाने के लिये ग्रामवासियो ने गाँव के नागरिकों के सहयोग से ग्राम पर्यावरण बजट भी बनाया है जिससे पौधों की देख रेख और उसका सम्पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सकें l इस कार्यक्रम का सफल संचालन के लिये ग्राम सूचना संपर्क प्रमुख हरी शंकर विश्वकर्मा ने सभी ग्रामवासियो को बधाई दी और अपने गाँव के उज्ज्वल भविष्य की कामनाये भी की l








