जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस जनपद की सभी तहसीलों पर संपन्न

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava गाजीपुर, 19 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)- जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील मोहम्मदाबाद में 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनिया में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील जमानिया में 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






