♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पत्रकार मुकेश की हत्या मामले को लेकर ग़ाज़ीपुर के पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस*

*GR news Brodcost* editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर में जिले भर के पत्रकार एसोशिएशन के सभी संगठनों के पत्रकार सदस्यों ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक मंच पर एकत्रित होकर बीजापुर, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या मामले को लेकर मौन जुलूस निकाला। ये जुलूस शहर के मिश्रबाजार से शुरू होकर सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां से डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम आर्यका अखौरी को 6 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा। दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश द्वारा सड़क व पुल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के खुलासे पर ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। पत्रकार की हत्या से मर्माहत होकर गाजीपुर के पत्रकारों ने विरोध किया और पत्रक के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग किया। साथ ही मृतक परिवार को 5 करोड़ के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पत्रकारों के साथ न हो। इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है। वहीं सुप्रसिद्ध मिमिक्री विजय ने लालू यादव की भाषा मे पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है।
जिसके लिए सुरक्षा व मृत पत्रकार को न्याय हेतु निम्न बिन्दुओ पर कार्यवाही करने की अपील की जा रही है-
1. पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या के दोषी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर को मृत्युदण्ड दिये जाने की मांग।
2. पत्रकार द्वारा घटनाओं व भ्रष्टाचार की खुलासे के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी करने की मांग।
3. पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के आश्रित को छत्तीशगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी व 5 करोड़ रूपये की मुआवजा देने की मांग।
4. मऊ जनपद में विगत दिनो छह पत्रकारों पर फर्जी घटनाक्रम में हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग।
5. जौनपुर मे हुए पत्रकार हमले की न्यायिक जांच करने की मांग।
6. पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें व उत्पीड़न बन्द करने व इसके दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग शामिल है।

इस मौके पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह,अभिषेक सिंह,विनय कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी आलोक त्रिपाठी,आशुतोष त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, दुर्ग विजय सिंह, अभिषेक सिंह द्वितीय, सुनील सिंह, विनोद गुप्ता, डॉ एके राय, चंद्र मौली पांडे, अंकुर शुक्ला, विनीत दुबे, विनय तिवारी, प्रमोद सिन्हा,शिव प्रताप तिवारी, अनिल उपाध्याय, प्रमोद कश्यप, अनिल कश्यप, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, विनय ठाकुर, प्रमोद यादव,प्रभाकर सिंह, राजेश कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, डॉ शरद वर्मा, सहित जनपद के विभिन्न संगठनों और स्वतंत्र पत्रकार भारी संख्या में शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]