
जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में योजना समिति की बैठक मे, विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश*****

*GR NEWS Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर04 जनवरी 2025* को राइफल क्लब गाजीपुर में *मंत्री स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन श्री रवीन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पर जिले प्रभारी मंत्री द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु निर्देश दिया गया। जिला *योजना वर्ष 2024-25* में कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा अभियान, ग्रामीण आवास, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, पशुपालन विभाग, दुग्ध विकास, सहकारिता, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, अतिरिक्त ऊर्जा, वन, गन्ना एवं अन्य विभागों की योजनाएं सम्मिलित हैं । इस अवसर पर *जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जनपद के समस्त विधायक, जन प्रतिनिधि, सांसद, सहित जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व प्रतिनिधि* शामिल रहे।







