♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साहित्यकार डा. जितेंद्रनाथ पाठक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*GR news network* editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा नगर के वंशीबाजार स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलोनी में संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के आवास पर हुई।सभा में ख्यातिलब्ध व हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार डा. जितेन्द्रनाथ पाठक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि 23 सितम्बर 1932 को गाजीपुर जनपद के सैदपुर में जन्में पाठक जी अंतिम समय तक हिन्दी की अनवरत सेवा करते हुए लिखते पढ़ते रहे।उनकी कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं।उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। कई पुरस्कारों व सम्मानों से पुरस्कृत व सम्मानित पाठक जी को साहित्य चेतना समाज ने उन्हें वर्ष 2005 में ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान’ से विभूषित कर स्वयं गौरवान्वित हुई थी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभाकर त्रिपाठी,आनन्द प्रकाश अग्रवाल ,हीरा राम गुप्त, डा. रविनन्दन वर्मा, संजीव गुप्त, राजीव कुमार मिश्र, हर्षित श्रीवास्तव, शशिकांत राय, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]