
देश विदेश सहित स्थानीय खबरों से रूबरू कराते है कर्मयोगी : मन्नू सिंह : पत्रकार जनार्दन प्रजापति के आवास पर कर्मयोगियों को स्वेटर देते मन्नू सिंह।

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर (ब्यूरो) : दिलदारनगर कस्बा निवासी पत्रकार जनार्दन प्रजापति के आवास पर शुक्रवार की दोपहर विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दस कर्मयोगियों को स्वेटर वितरित किया।ठंड में स्वेटर पाकर कर्मयोगी गदगद हो गए।वही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि कर्मयोगी ठंड, गर्मी या बरसात का मौसम हो वह सुबह में ही साईकिल से अखबार वितरित कर देश विदेश सहित स्थानीय खबरों की जानकारी हम सभी को कराते है।ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।कोरोना काल इसका उदारण है।उस महामारी के समय जहां लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे तो यह कर्मयोगी अपनी जान की परवाह किए बिना देश विदेश की खबरों से हम लोगों को रूबरू कराते थे।यह बहुत ही कठिन कार्य है।वही समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका भी कम नहीं है।यह भी क्षेत्र की समस्याओं को अपने अखबारों,चैनलों ,पोर्टलों के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं।पत्रकार भी समाज का सजग प्रहरी है।घर परिवार सहित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी इनको करना रहता है इसलिए यह समाज में सम्मानित होते है।इनका सम्मान भी होना चाहिए।इस मौके पर ,उर्मिलेश पांडेय, अनिल यादव ,कामरान संजय,पत्रकार ऐनुद्दीन, शैलेंद्र चौधरी ,विवेक सिंह ,हैदर अली व कर्मयोगी सुखदेव प्रजापति ,जनार्दन गुप्ता ,जरमेश सलामु ,सोनू कुशवाहा, विशाल यादव ,संकल्प पटवा ,गुड्डू पाल ,सुरेश कुशवाहा
आदि लोग रहे।








