♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में समारोह पूर्वक बनाया गया संविधान दिवस**

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर 26 नवम्बर,2024 (सू0वि0)-नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।                      कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सभी का स्वागत प्रवक्ता प्रांशु ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि दिनेश चंद्र ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। किंतु अंबेडकर जी ने कहा था कि किसी भी देश का संविधान कितना भी अच्छा हो किंतु उसे लागू करने वाले अच्छे ना हो तो वह अच्छा नहीं हो सकता। इसी प्रकार संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो यदि उसे लागू करने वाले अच्छे हो तो वह संविधान अच्छा हो जाएगा। आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। इसी श्रृंखला में नेहरू के गाजीपुर द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने के आज उपलक्ष में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को संविधान की मूल बातें और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व  पर प्रकाश डालते हुए संविधान के विविध आयामो पर प्रकाश डाला तथा बताया कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण प्रारंभ हो गया है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मा0 प्रधानमंत्री जी के साथ वार्ता का अवसर मिलेगा। डीएवी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंध  समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा की हमारी सभ्यता व संस्कृति संविधान की मूल भावना में है ।संविधान में उल्लेखित मूल अधिकारों की चर्चा के साथ-साथ नागरिक कर्तव्य पर भी चर्चा होनी चाहिए ।इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में समाजसेवी अनिल कुमार अनिलाभ , छात्रा आफरीन बानो ,प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ,नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ,दिग्विजय भारद्वाज आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अतुल कुमार प्रथम ,परी वर्मा द्वितीय तथा सरवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आफरीन बानो ने प्रथम सलोनी कुमारी ने द्वितीय तथा सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार संविधान पर आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में आफरीन बानो प्रथम ,अतुल कुमार द्वितीय एवं अंजू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन प्रवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने किया। अंत में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129