स्मार्ट सिटी व्यापार मण्डल के द्वारा नाईट मार्केट के व्यापरियों की समस्याओं को लेकर किया गया पत्रकार वार्ता |*| *नाईट मार्केट के किरायेदारों से अवैध ढंग से मनमानी किराया एवं सिक्योरिटी मनी के नाम पर वसूली की जा रही है – मो० अज़मी ||* *ठेले वालों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 38 हजार से 50 हजार तक धन वसूला जा रहा है – रीतु राय ||*

*GRNews Network* editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी :- स्मार्ट सिटी व्यापार मण्डल सम्बन्ध व्यापार मण्डल वाराणसी द्वारा 25 नवम्बर सोमवार को पत्रकार वार्ता में स्मार्ट सिटी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मो० अज़मी व महामंत्री रीतु राय एवं समस्त पदाधिकारी व अन्य प्रताड़ित व्यापारियों ने बताया कि नाइट मार्केट के ठेकेदार श्रेया कम्पनी के मालिक अंजनी पाण्डेय एवं स्मार्ट सिटी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नाईट मार्केट के किरायेदारों से अवैध ढंग से मनमानी किराया एवं सिक्योरिटी मनी के नाम पर वसूली की जा रही है जिसका विरोध करने पर व्यापारियों को दुकान खाली करने की धमकी दी जा रही है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी इच्छा के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है एवं मुख्यमंत्री जी के जीरो टालरेंस को स्मार्ट के अधिकारी एवं श्रेया कम्पनी द्वारा धमकी दी जा रही है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी श्रेया कम्पनी के ठेकेदार अंजनी पाण्डेय का पर्दाफाश होना चाहिए जो कि व्यापारियों के साथ-साथ राजस्व की भी नुकसान कर रहे हैं | स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मिलीभगत से सिक्योरिटी मनी का नियम ना होने के बावजूद नाईट मार्केट से सभी व्यापारियों जिनमें से छोटे व बड़े व्यापारियों को मिलाकर लाखों की वसूली की जा रही है ठेले वालों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 38 हजार से 50 हजार तक धन वसूला जा रहा है |
उपरोक्त चीजों पर ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ऐसे भ्रष्ट अधिकारी हम व्यापारियों के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं जिसका न्याय होना चाहिए |
व्यापारियों की मांग –
हम व्यापारियों की कुछ मांगे हैं जिनको पूरा करवाने की मांग की जा रही है |
(1)- दुकानदारों का किराया कम हो,सिक्योरिटी मनी के नाम पर जो रकम हम व्यापारियों से ली गयी है वो वापस की जाय |
(2)- 55 से 60 दिन लाईट कटने के कारण हम व्यापारियों का भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होनी चाहिये |
(3)- श्रेया कम्पनी और स्मार्ट सिटी ने हम व्यापारियों को दुकान की जगह पर सिर्फ खाली जमीन दी है जिस पर हम व्यापारियों ने लाखों रुपये खर्च करके दुकान बनवाई है श्रेया कम्पनी ने 11 महीने का एग्रीमेन्ट बनाकर दिया है यदि कल हमे श्रेया कम्पनी वहाँ से निकाल देती है तो हम व्यापारियों के पैसों का क्या होगा | जो दुकान बनवाने में लगा रकम है उसका क्या होगा? हम व्यापारियों को जितने समय का एग्रीमेन्ट श्रेया कम्पनी ने दिया है हम व्यापारी चाहते हैं जितना समय का एग्रीमेन्ट स्मार्ट सिटी ने श्रेया कम्पनी को दी है उतने ही समय का हम व्यापारियों का एग्रीमेन्ट होना चाहिये ताकि जो हमारे मन में दुकान खाली करा देने का डर है जो दूर हो सके |
स्मार्ट सिटी के पी.आर.ओ शाकम्बरी नंदन से कई महीनो से व्यापारी शिकायत कर रहे हैं पर उनका हाथ श्रेया कंपनी के ऊपर है जो भी व्यापारी अपनी समस्या को लेकर उनसे मिलने स्मार्ट सिटी जाता है उनको भी बेइज्जत करके भागा देते हैं जिसका सीधा अर्थ यही है कि पी.आर.ओ.शाकम्बरी नंदन की शादी पर सारी लूट पाट मचाई जा रही है अगर वो सही होते तो अब तक श्रेया कंपनी पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया |
व्यापारियों की मांग है कि स्मार्ट सिटी के जो भ्रष्ट अधिकारी श्रेया कंपनी के साथ मिलकर जो लूट मचाए हैं उसकी जाँच की जाए और ऐसे अधिकारियों को सजा दी जाए और श्रेया कंपनी का ठेका कैंसिल करके किसी इमानदार कंपनी को दिया जाए जिससे व्यापारियों की समस्या का समाधान हो सके और सरकारी राजस्व का जो नुकसान हो रहा है वो ना हो |
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से स्मार्टसिटी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मो.अज़मी,स्मार्ट सिटी व्यापार मण्डल महामंत्री रितु राय,भरत अग्रहरी,शुभम् जयसवाल,विक्की सोनकर,जतिन त्रिपाठी,पंकज कुमावत सहित इत्यादि व्यापारीगण उपस्थित थे ||








