♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस*

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत निदेशक हर्ष राय और प्रधानाचार्य डॉ प्रेरणा राय ने फीता काट करके की। तदोपरांत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके मेले का शुभारंभ किया गया। उक्त बाल में बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिल करके ना ना प्रकार के खाने के स्टाल, झूले ,खेल कूद एवं गेम्स के स्टाल लगा रखे थे जिसमें जीतने वाले को उपहार भी दिए जा रहे थे। उक्त मेले के अवसर पर बच्चे, उनके अभिभावक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेरणा राय ने कहा कि यह मेले का आयोजन बच्चों को आत्मनिर्भरता का पाठ सीखने के लिए किया गया था खुद बच्चों ने खान-पान की वस्तुओं को स्टॉल लगाने के साथ-साथ गेम आदि के भी स्टाल लगे जिसमें शिक्षकों ने भी उनकी मदद की है। उक्त मेले में आए बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। अभिभावक मनन वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का उत्साह कायम रहता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]