
*प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने किया सदस्यता अभियान प्रारंभ*

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर ।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह के निर्देश पर पूरे यूपी के जनपद में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। आप के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय व किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक पार्टी है जो जो प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के हक़ के लिए आवाज उठाती है , लोगों को पार्टी से जुड़ना चाहिए । जिलाध्यक्ष श्री विवेक राय ने कहा कि यह सदस्यता गाँव गाँव और नगर नगर चलाया जाएगा । सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी पर भरोसा कर सदस्यता ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, सदर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बिन्दु, किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, जिला सचिव गोपाल जी वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मौर्य, दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र, धर्मेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रशान्त तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष जखनियां अजय वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव टिका,सुरेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।








