
चार दिवसीय मेले का यूश महाराज ने किया उदघाटन

गाजीपुर। सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र मे अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले संजीव गुप्ता ने दीपावली पर्व पर अपने प्रतिष्ठान के 28 वर्ष पूरा होने पर अपने उत्पादो का 4 दिवसीय मेला लगाया। मेला का शुभारम्भ ज्ञान मूर्ति सन्त श्री यूश महाराज ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर संजीव ने बताया कि 28 वर्ष से इन्वर्टर बैटरी सोलर एवम सिर्फ सागौन के फर्नीचर बनाने वाले पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय प्रतिष्ठान एलिगेंट एप्लायंसेज के चार दिवसीय दीपावली मेला मे करीब 10000 फुट गोदरेज, स्लीपवेल, नीलकमल, त्रिवेणी, नेशनल व डैक तथा एलिगेंट के शानदार फर्नीचर रेंज तथा प्लास्टिक व स्टील के अन्य घरेलू सामान के साथ एल जी, वोल्टास, हैवेल्स आदि के इलेक्ट्रॉनिक सामान की शानदार रेंज डिस्प्ले की जा रही है। दीपावली मेले में किसी भी समान की खरीद पर शानदार छूट व उपहार दिए जा रहे हैं। ऐतिहासिक स्कीम विवाह आपका इंतजाम हमारा के तहत मैरेज पैकेज की बुकिंग पर टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन व डाइनिंग सेट फ्री दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 1लाख 8 हजार रूपये की सब्सिडी के साथ विशेष आफर दिया जा रहा है। मेले मे आये ग्राहको व आगन्तुको को दीपावली गिफ्ट का वितरण महाराज के हाथो किया गया।
















