♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*खानपुर : बोलेरो चालक द्वारा रौंदने से मृत दोनों बाल कांवरियों का गांव पहुंचा शव, मची चीख पुकार, आधी रात में ही पहुंचे डीआईजी व एसपी*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।खानपुर थानाक्षेत्र के भभौरा में बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो के रौंदने से हुई दो कांवरियों की मौत के बाद आधी रात में रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति देखी। इसके बाद पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इधर दोनों कांवरियों का शव पोस्टमार्टम के सोमवार की शाम को उनके घर अमेंदा पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों में हाहाकार मच गया। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे लेकिन चुप कराने वालों के भी आंखों से आंसू गिर रहे थे। पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया था। एक साथ दो किशोरों की मौत के बाद पूरे गांव में सोमवार को चूल्हा नहीं जला। बता दें कि बीती रात भभौरा में नशे में धुत तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने कांवरिए के जत्थे को रौंद दिया था। जिसमें कांवर लेकर जा रहे अमेंदा गांव निवासी कौशल कुमार पुत्र लाल बहादुर व आदित्य पुत्र रविंद्र राजभर की मौत हो गई थी। दोनों की उम्र महज 14 से 16 के बीच की थी। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। हर कोई इस खबर सुनकर गमगीन था। मृतक कौशल 5 भाई बहनों में सबसे छोटा था, वहीं आदित्य 3 भाई बहनों में सबसे छोटा था। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आदित्य की मां चीख चीखकर कह रही थी कि उसने आदित्य को जाने से मना किया था लेकिन जब गांव के कई लोगों को जाते देखा तो ज्यादा दबाव नहीं दिया, काश उसने दबाव देकर उसे रोक लिया होता तो आज आदित्य जिंदा होता। इधर घटनास्थल से डीआईजी सहित एसपी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढाढस बंधाया। साथ ही घायल व प्रत्यक्षदर्शियों से मिलकर आवश्यक जानकारी ली। बताया कि इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ संदिग्ध वाहनों को पकड़ा गया है। जल्द ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रवीश गुप्ता, सीओ शेखर सिंह सेंगर, एसओ प्रवीण यादव आदि रहे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]