♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एफ आई आर यदि वापस नहीं तो व्यापक आंदोलन होगा-डा०बी०नाथ*

GRNews Network Brodcast centre News editor Amit Srivastava
मिर्जापुर।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर के विरुद्ध 25 वर्ष पुराने सिविल मामलों को जबरन अपराधिक एफ आई आर में परिवर्तित कर राजनीतिक प्रतिशोध किया जाना आजाद अधिकार सेना घोर निंदा करती है, एफ आई आर किए जाने के विरुद्ध डॉ बी नाथ पूर्वांचल प्रभारी के नेतृत्व में जनपद मिर्जापुर में जिलाधिकारी के सक्षम अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन दिया गया, जिसमें यह कहा गया कि 25 वर्ष पुराने मामले को जांच भी गई थी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर को निर्दोष पाया गया था इसके उपरांत यह कार्रवाई पूर्णतः राजनीतिक द्वेष से की जा रही है, जब कि आजाद अधिकार सेना का मूल सिद्धांत अन्याय,अत्याचार, भ्रष्टाचार का विरोध करना जिसके तहत प्रदेश में प्राप्त भ्रष्टाचार,पुलिस अत्याचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध उठाई जा रही आवाज से जनता प्रभावित हो रही है तथा आजाद अधिकार सेना का कारवां बढ़ता हुआ दिख रहा है जिसे डराने एवं धमकाने का कार्य किया जा रहा है। ना टूटेंगे, ना रुकेंगे,ना झुकेंगे, ना बिकेंगे कहते हुए पूर्वांचल प्रभारी डा०बी नाथ ने कहा कि दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति जिसका विकल्प है अन्याय,अत्याचार,भ्रष्टाचार का विरोध करना, तथा उन्होंने यह मांग किया कि आदरणीय अमिताभ ठाकुर एवं डॉ नूतन ठाकुर के विरूद्ध दर्ज अपराधिक एफ आई आर को तत्काल रद्द किया जाए अन्यथा हम सब आजाद अधिकार सेना के सैनिक व्यापक आंदोलन करेंगे तथा एफ आई आर मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा राजनीतिक हस्तक्षेप के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ऐसी प्रतिशोधपूर्ण कारवाइयों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएं, दिनेश सिंह यादव एडवोकेट जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, राकेश कुमार सैनी जिला प्रभारी मिर्जापुर,प्रदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, कुमारी प्रीति चौहान महिला जिलाध्यक्ष मिर्जापुर, अभिषेक पांडे प्रवेश प्रवक्ता, सूरज मौर्य, राजेंद्र तिवारी, बाबूलाल,अनिल कुमार यादव चुनार विधानसभा अध्यक्ष यादव उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]