
*विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित किया समाधान

*GR News Network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 19 अक्टूबर,। महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई का आयोजन बीते शुक्रवार को किया गया।
यह जनसुनवाई प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमे बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद से पहुंचे और विधायक ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान लल्लापुरा से आई मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें आवास नहीं मिला। इस पर विधायक ने पीओ डूडा को आवेदन की तत्काल जांच कर समाधान के निर्देश दिए। बड़ी पटिया से आई रिंकी देवी और भैयालाल ने भूमि विवाद का मामला उठाया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच के बाद जमीन का नाप कर विवाद का निस्तारण किया जाए। रामपुर, रामनगर से आई सोनी मौर्य, कविता और ममता पांडेय ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। विधायक ने संबंधित अधिकारी को पात्रता की जांच कर शीघ्र राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए। रामनगर के टीरु यादव ने बताया कि उन्हें कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर विधायक ने समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन जल्द से जल्द बहाल करने का निर्देश दिया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई के दौरान सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया।
इस अवसर पर वैभव मिश्रा, अभिषेक और अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।”

















