♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर: फर्जी बिल बनाकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर 6 मीटर रीडर किए जाएंगे कार्यमुक्त

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा ने विद्युत वितरण उपखंड मुहमदाबाद क्षेत्र के 6 मीटर रीडर्स देवेंद्र यादव, बृजेश मौर्या, शुभम कुमार, नवनीत कुमार, अशोक ठाकुर, दयाशंकर यादव को  मीटर रीडिंग के कार्य सही ढंग से न करने के कारण चेतावनी निर्गत की गई है। उन्होंने बताया कि बिलिंग कार्यों में रुचि न लेने एवं उपभोक्ताओं का फर्जी बिल बनाने पर 6 मीटर रीडरो को चेतावनी जारी करते हुए तीन दिनों में कार्य में सुधार हेतु निर्देशित किया गया था मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में मीटर रीडिंग का कार्य इन लोगो के द्वारा सही से नही किया जा रहा था वही इन लोगो की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा डिविजन ऑफिस में बार बार दिया जा रहा था एवम इन लोगो के द्वारा बिना प्रोब एवं ऑटोमेटिक रीडिंग से बिल बनाया जा रहा था जो बिलिंग करने में घोर लापरवाही इन लोगो के द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा था वही उन्होंने सभी मीटर रीडरों को अंतिम चेतावनी देते हुए बताया कि जो भी बिलिंग का टारगेट मिला है 100% ओसीआर बिलिंग एवम प्रोब सक्सेज बिलिंग अनिवार्य रूप सभी लोग करे वही अगर जो भी टेबल बिलिंग या फर्जी बिलिंग करेगा उसको  तत्काल कार्यमुक्त करके एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री जी के मंशानुसार एवं प्रबंधन के निर्देशानुसार हम एक एक उपभोक्ता को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित हैं जिससे उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर सके।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]